सूरजपुर,08 जुलाई (आरएनएस)। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार घटना 27 जून की देर शाम की है। पीडि़ता अपने पति के साथ बाजार से गांव लौट रही थी। रास्ते में उसका पति शराब के नशे में सो गया। इसी दौरान चार युवकों ने कथित रूप से महिला को जबरन पास के एक खेत में ले जाकर उसका मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीडि़ता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

