रायपुर, 09 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दोनों बालक 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए रेंजर साइकिल लेकर निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार, लापता बालकों की पहचान आयुष चौहान और पीयूष चौहान के रूप में हुई है, जो राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों की शिकायत पर उरला थाना में अपराध क्रमांक 311/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उरला पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि दोनों बालक कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल थाना उरला को 94791-91032 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

