रायपुर, 09 जुलाईं (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार बारीकी से नजर रखें और ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय एवं नियमित संवाद स्थापित कर समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा कराएं।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की दक्षता और कार्यक्षमता केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव फील्ड पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समयानुकूल कार्यप्रणाली और परिणाममूलक कार्य संस्कृति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि जनता को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिलना चाहिए। अरुण साव ने नए स्वीकृत कार्यों के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि सितंबर-अक्टूबर तक सभी नए कार्यों के कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिए जाएं, ताकि बारिश समाप्त होते ही निर्माण कार्य पूरी गति से शुरू किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता के साथ समयसीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

