0 देवेंद्र यादव और भूपेश बघेल खेमे में सीधी लड़ार्ई के आसार
रायपुर, 09 जुलाई (आरएनएस) छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, चुनावी प्रक्रिया बीच में रूकी, दावेदारों को दावा उनको मिल रहा नेताओं का समर्थन इसकी चर्चा संगठन के भीतर चल रही है। बताया जाता है कि चुनाव विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे के बीच सिमटता नजर आ रहा है।
बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच देवेंद्र यादव के पैनल से बलौदाबाजार के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र बंजारे सबसे मजबूत दावेदारबनकर उभरे हैं। वहीं कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष विनयशील को भूपेश बघेल का समर्थन है।

बताया जा रहा है कि शुरुआती आंकड़ों में शैलेन्द्र बंजारे को 317 ब्लॉक अध्यक्षों का समथर््ान है, वे सबसे आगे हैं। उनके बाद प्रशांत बोकड़े को 224 ब्लॉक अध्यक्ष और सोनू शर्मा को 221 ब्लॉक अध्यक्षों के समर्थन मिले हैं। वहीं भूपेश बघेल खेमे से विनय शील की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उन्हें अब तक 192 ब्लॉक अध्यक्षों समर्थन मिले हैं। लोकेश वशिष्ठ को 183, निखिलकांत साहू को 168, हनी बग्गा को 146 और साजल चंद्राकर को 106 ब्लॉक मिलने की जानकारी आई है। संगठन के भीतर यह भी चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के खेमे का समर्थन देवेंद्र यादव के पैनल को मिल रहा है। शैलेन्द्र बंजारे बलौदाबाजार जिले के रसेड़ा गांव के रहने वाले हैं। वे 2022 से बलौदाबाजार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं और 2025 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। इससे पहले वे एनएसयूआई में कॉलेज अध्यक्ष और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बलौदाबाजार आगजनी कांड के दौरान वे पूर्व विधायक देवेंद्र यादव के साथ जेल भी गए थे। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और देवेंद्र यादव के करीबी माने जाने वाले शैलेंद्र प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार बनकर उभरे हैं।
प्रशांत और सोनू भी मजबूत दावेदार
ब्लॉक अध्यक्षों समर्थन के आंकड़ों में प्रशांत बोकड़े और सोनू शर्मा भी शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं। वहीं विनय शील को भूपेश बघेल खेमे का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। आदित्य भगत का नाम भी चर्चा में है, लेकिन आयु सीमा के कारण उनके चुनाव लडऩे पर संशय जताया जा रहा है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों को ब्लॉक अध्यक्षों से मिलने वाला शुरुआती समर्थन। इन्हीं के आधार पर संगठन में उम्मीदवारों की शुरुआती पकड़ का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि सदस्यता सत्यापन, स्क्रूटनी और आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है।
चुनाव कार्यक्रम आने के बाद आएगी तेजी
कांग्रेस के भीतर यह चर्चा भी है कि पिछले युवा कांग्रेस चुनाव में गुटबाजी से संगठन को नुकसान हुआ था, जिसका असर बाद में विधानसभा चुनाव तक देखने को मिला। ऐसे में इस बार वरिष्ठ नेता आपसी सहमति से एक नाम पर फैसला करने की कोशिश कर सकते हैं, ताकि संगठन के भीतर टकराव की स्थिति न बने। हालांकि, इस पर भी अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।
29 मई से शुरू हुई थी चुनाव प्रक्रिया
भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 29 मई से शुरू की थी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद स्क्रूटनी, सदस्यता सत्यापन और रेफरल की प्रक्रिया चल रही है। सदस्यता के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।
एसएस
0

