रायगढ़, 09 जुलाई (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम गांजा तस्करी के मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले महीने 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की गांजा खेप पकड़े जाने के बाद से फरार चल रहा था। संयुक्त कार्रवाई में साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति भी जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि 5 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात” के तहत ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलो गांजा की खेप जब्त की थी। उस दौरान करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा, परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा, मारुति सुजुकी ङ्गरु-6, पांच मोबाइल फोन सहित कुल 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। मामले में गिरफ्तार तीन अंतरराज्यीय तस्करों ने पूछताछ में शुभम यादव को पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया था।
इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
8 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी ्यढ्ढ्र कार से रायगढ़ क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी भांपकर आरोपी वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंजारा के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव (29 वर्ष), निवासी विवेकनगर कॉलोनी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से ्यढ्ढ्र कार (ष्टत्र-10 क्चश्व-5998), मोबाइल फोन, घड़ी, 3 हजार रुपये नकद, वाहन की आरसी, चाबी और तीन एटीएम कार्ड सहित कुल 10.17 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 184/2026 में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस केवल मादक पदार्थ जब्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव तथा साइबर और लैलूंगा थाना पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००

