रायपुर,09 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं राजनांदगाँव सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक, दैनिक अमृत संदेश के जिला ब्यूरो चीफ और अंचल के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि व्यास का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारीय जीवन में हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दैनिक ‘अमृत संदेशÓ के ब्यूरो चीफ और प्रेस क्लब के संरक्षक के रूप में उनका मार्गदर्शन राजनांदगाँव के सभी पत्रकारों को हमेशा मिलता रहा। उनकी निष्पक्ष लेखनी और मिलनसार व्यक्तित्व को यह अंचल हमेशा याद रखेगा। पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक हेमन्त पाणिग्रही, समस्त प्रदेश प्रवक्ता, पैनलिस्ट व मीडिया विभाग के सदस्यों ने भी राजेंद्र व्यास के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. व्यास ने आजीवन मूल्य आधारित और निष्पक्ष पत्रकारिता की। एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में उन्होंने न केवल समाज को आईना दिखाने का काम किया, बल्कि नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान और उनका सौम्य व्यवहार हम सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

