सिरसा 9 जुलाई (आरएनएस)। पंजाबी लेखक सभा, सिरसा एवं प्रगतिशील लेखक संघ, सिरसा के तत्वावधान में कविता-पाठ एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह निर्णय पंजाबी लेखक सभा,सिरसा के प्रधान परमानंद शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिया गया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सचिव सुरजीत सिंह सिरड़ी एवं प्रगतिशील लेखक संघ, सिरसा के सचिव शेर चंद ने संयुक्त रूप से बताया कि 12 जुलाई 2026 को प्रात: 10.30 बजे यूथ होस्टल, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सिरसा एवं आसपास के कविजन अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। प्रगतिशील लेखक संघ हरियाणा के महासचिव डॉ. हरविंदर सिंह सिरसा एवं वरिष्ठ कवि कथाकार प्रो. हरभगवान चावला कवियों द्वारा प्रस्तुत की गई कविताओं की समीक्षा करेंगे। पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के वित्तसचिव अनीश कुमार ने सिरसा एवं आसपास के कवियों से अनुरोध किया है कि वे कविता-पाठ के लिए अपनी सहमति समयपूर्व उन्हें उपलब्ध करवा देंगे, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

