अजय देवगन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म धमाल 4 अपनी रिलीज से एक दिन दूर है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि निर्माता पूरी तरह आश्वत हैं कि पिछली किस्तों की तरह, धमाल 4 भी सफल होगी। इसका कारण फिल्म के आखिर में मिला जबरदस्त संकेत है।
रिपोर्ट के मुताबिक, धमाल 4 के आखिर में इसकी अगली कड़ी को लेकर संकेत दिया गया है। एक सूत्र ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया, धमाल 4 के आखिर में एक ऐसा दृश्य है जो संकेत देता है कि धमाल 5 भी जल्द ही आने वाला है। और पहले 4 भागों की तरह, धमाल 5 भी एक बेहद मजेदार और मनोरंजक फिल्म होने की उम्मीद है, ऐसा उस दृश्य को देखकर लगता है।
धमाल की पहली किस्त 2007 में रिलीज हुई थी, जो बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल है। साल 2011 में इसकी दूसरी कड़ी धमाल 2 रिलीज हुई, जिसमें कंगना रनौत भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। फिर 2019 में इसकी तीसरी कड़ी आई जिसमें अजय ने प्रवेश किया। उनके साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी फिल्म का हिस्सा बने। अब धमाल 4 रिलीज को तैयार है जिसमें रवि किशन,अंजलि आनंद और संजीदा शेख भी शामिल हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

