सुकमा, 10 जुलाईं (आरएनएस)। जिला प्रशासन सुकमा के समन्वय से ग्रेट ईस्टर्न मेडिकल स्कूल एंड हॉस्पिटल (त्रश्वरूस्) द्वारा 12 जुलाई 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गादीरास में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, बाल रोग एवं सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। साथ ही नि:शुल्क दवा वितरण, मधुमेह जांच, ईसीजी और 2ष्ठ ईको जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा गादीरास, गोंडेरास, नीलावाया, चितमुर, पोरदेम, परिया, मारोकी, मानकपाल, गुफड़ी, कोर्रा, गोंडपल्ली, कोंदरे, डोडपाल, डब्बारास सहित आसपास के गांवों के पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए जाएंगे। जिन पात्र नागरिकों के कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके नए आयुष्मान भारत कार्ड भी मौके पर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाने की सुविधा भी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेगी।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले सभी हितग्राहियों से आधार कार्ड एवं राशन कार्ड साथ लाने का आग्रह किया गया है, ताकि आयुष्मान भारत कार्ड वितरण, नए कार्ड निर्माण तथा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुगमता से प्रदान किया जा सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

