० ग्रामीण उद्यमियों को मिलेंगे नए अवसर
सुकमा, 10 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में डिजिटल क्रांति की नई पहल केंद्र सरकार की ‘रैंप योजना के अंतर्गत सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ में व्यवसाय विकास सेवा प्रदाता एवं डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन पहलों के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन मार्केटिंग और सरकारी डिजिटल प्लेटफॉम्र्स से जोड़कर उन्हें बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है।
60 से अधिक उद्यमियों को मिला डिजिटल और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के 60 से अधिक उत्साही उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, ऑनलाइन भुगतान प्रणालियों, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी ऋण सुविधाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। स्थानीय उद्यमियों ने विशेष रूप से अचार, बड़ी, पापड़, मसाले और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खाद्य उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और उनके ऑनलाइन विपणन (मार्केटिंग) के आधुनिक तरीकों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई।
आत्मनिर्भरता का संकल्प और भविष्य की राह
कार्यक्रम के समापन पर विशेषज्ञों ने स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग और उत्पादों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष मार्गदर्शन देते हुए उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे व्यावहारिक सत्र आयोजित करने की मांग की। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर अजय कुमार साहू, बीरसिंह चतुर्वेदी और बीपीएम मिथिलेश भास्कर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

