पिथौरागढ़,10 जुलाई (आरएनएस )। नगर के तिलढुकरी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की मान्यता की जांच के लिए अभिभावकों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावक व बच्चों ने बताया कि वह एक निजी विद्यालय में अध्ययन करते हैं। विद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं,अगर विद्यालय की मान्यता नहीं होगी तो उनको भविष्य में दिक्कतें आऐंगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मान्यता की जांच की मांग उठाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

