पिथौरागढ़,10 जुलाई (आरएनएस )। जाजरदेवल और थल पुलिस ने साढ़े आठ पेटी शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा। शुक्रवार को जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान लेलू स्टेडियम के पास एक कार से चार पेटी अवैध शराब के साथ नरेन्द्र सिंह निवासी मड़ेगांव को पकड़ा। भड़कटिया स्थित एक ढाबे में दीवान सिंह निवासी भटेड़ी को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इधर थल थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने त्रिलोक सिंह निवासी भकुंडा को चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

