चम्पावत,10 जुलाई (आरएनएस )। बाराकोट के बर्दाखान-बिसराड़ी-आली सड़क मे डामर नहीं होने ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द मार्ग में सुधार नहीं करने पर विधान सभा चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। बाराकोट में बर्दाखान-बिसराड़ी- आली सड़क का निर्माण 20 साल पहले किया गया था। लेकिन छह किमी लंबी इस सड़क में महज तीन किमी में ही डामर हुआ है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव में डीएम के आश्वासन के बाद चुनाव बहिष्कार वापस लिया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

