रायपुर, 11 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में अपराधों का सिलसिला जारी है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी, मारपीट, धमकी और तोडफ़ोड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकांश मामलों में विवाद के दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत सामने आई है, जबकि दो मामलों में अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गए।
मौदहापारा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की चाबी मांगने से इनकार करने पर एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। वहीं गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में झाबक पेट्रोल पंप के सामने आपसी विवाद में एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया। इसी थाना क्षेत्र में आदर्श नगर से 50 हजार रुपये कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल और रामनगर कबीर चौक से 80 हजार रुपये कीमत का पिकअप ऑटो चोरी होने के मामले भी दर्ज किए गए। इसके अलावा तुलसी नगर में टावर लगाने का काम रोककर मजदूर से मारपीट और धमकी देने की शिकायत भी पुलिस तक पहुंची।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। खमतराई थाना क्षेत्र के बजरंग चौक में ई-रिक्शा के शीशे तोडऩे के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। उरला थाना क्षेत्र में वाहन मोडऩे को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल में तोडफ़ोड़ की गई। वहीं खम्हारडीह थाना क्षेत्र में घर के पास नशा करने से मना करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी।
सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

