कोरिया, 11 जुलाई (आरएनएस)। थाना पटना पुलिस ने शासकीय विद्यालय में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 187/2026 में धारा 331(4) एवं 305(ड्ड) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी की शिकायत के अनुसार 27 जून 2026 की शाम से 30 जून 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने शासकीय विद्यालय टेंगनी के दो कमरों का ताला तोड़कर 8 पंखे और 2 सिंटेक्स नेट फाइबर केबल चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई थी।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए पंखे, फाइबर केबल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
कन्हैया सिंह (19 वर्ष), निवासी टेंगनी पटेलपारा, थाना पटना, जिला कोरिया।
उमान सिंह (19 वर्ष), निवासी टेंगनी पटेलपारा, थाना पटना, जिला कोरिया।
थाना पटना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसके विरुद्ध भी जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

