०अनुशासन और गुणवत्ता से ही बनेगा विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य : शबाब खान
०औचक निरीक्षण में शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष जोर
सुकमा,11 जुलाई (आरएनएस)। प्रभारी अपर कलेक्टर शबाब खान एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग हेमंत सिन्हा ने शनिवार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की अधोसंरचना, विषयवार शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की पदस्थापना एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके बाद समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थागत व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों में लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक समर्पित शिक्षक ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का वास्तविक मार्गदर्शक होता है, इसलिए शिक्षण कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा ने आवासीय छात्राओं के स्वास्थ्य, पौष्टिक भोजन, सुरक्षा, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रेरणादायी और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राचार्य अनिता नागे, प्रधानाध्यापक सीताराम सिंह राणा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

