अंबिकापुर/सरगुजा, 11 जुलाईं (आरएनएस)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घर बनाने और जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में आरोपी ने युवक की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तिरकेला निवासी -कामेश्वर मझवार- को 26 जून को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां 27 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के चचेरे भाई -धुंधुराम मझवार- ने संदेह जताते हुए मर्ग कायम कराया था।
जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत को -हत्यात्मक प्रकृति- का बताया। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनमें सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक का -फुटकू मझवार- से जमीन और घर निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने कामेश्वर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी।
पुलिस ने मामले में -अपराध क्रमांक 186/2026- के तहत -धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्)- में मामला दर्ज कर आरोपी फुटकू मझवार (40 वर्ष), निवासी तिरकेला ठेपापारा, चौकी कुन्नी, थाना लखनपुर- को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने जमीन विवाद और घर बनाने की बात को लेकर गुस्से में मारपीट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक -सम्पत पोटाई- सहित पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक -सतीश कुमार-, -बलभद्र ठाकुर-, आरक्षक -राजेंद्र तिर्की-, -जगेश्वर बघेल- और -चंचलेश सोनवानी- की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

