(सुकमा)ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने नि:शुल्क चूजों का ०वितरण, आजीविका संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा
सुकमा,11 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकानार, केरातोंग और पालेम में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को नि:शुल्क 30 यूनिट चूजों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ कुक्कुट पालन को एक सशक्त आजीविका के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। वितरण कार्यक्रम के दौरान तोंगपाल से नंदकुमार कोर्राम तथा छिंदगढ़ से डॉ. भूपेन्द्र बघेल एवं हीरालाल बघेल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हितग्राहियों को चूजों के वैज्ञानिक पालन-पोषण एवं बेहतर प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

