मुंगेली, 11 जुलाईं (आरएनएस)। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में मूकबधिर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक -भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, -9 जुलाई 2026- को पीडि़ता की मां ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसी दिन सुबह करीब -8:30 बजे- उनकी दिव्यांग बेटी घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान ग्राम अमलडीही निवासी -दीपक पटेल (26 वर्ष)- घर में घुसा, लोहे का गेट अंदर से बंद किया और युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लोरमी में -अपराध क्रमांक 287/2026- दर्ज कर -भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)- की धारा -137(2), 64(2)(के), 115(2) एवं 332(सी)- के तहत विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पीडि़ता का बयान -सत्य साईं हेल्प एवं मूकबधिर आवासीय विद्यालय, मुंगेली- की विशेष शिक्षिका की सहायता से द्विभाषिया (इंटरप्रेटर) के माध्यम से दर्ज कराया। साथ ही पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।
पुलिस ने आरोपी -दीपक पटेल, पिता राजाराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडीही, थाना लोरमी- को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने 10 जुलाई को उसे विधिवत गिरफ्तार कर 11 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक -नवनीत कौर छाबड़ा-, एसडीओपी -माधुरी धिरही- के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी -अखिलेश कुमार वैष्णव- सहित लोरमी पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

