0 आम्र्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
बिलासपुर, 12 जुलाई (आरएनएस)। तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार फरसा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम नवापारा जरौधा के मुख्य मार्ग पर एक युवक धारदार फरसा लेकर लहरा रहा है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना तखतपुर पुलिस पेट्रोलिंग दल के साथ मौके पर पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से धारदार फरसा बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी सतकुमार खाण्डे (25 वर्ष), निवासी ग्राम नवापारा जरौधा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फरसा जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 423/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर तथा आरक्षक हरिश यादव, सत्यार्थ शर्मा, कलेश्वर यादव और संतोष पोर्ते की सराहनीय भूमिका रही।
0

