सूरजपुर,12 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर के मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीडियो में युवक तेज रफ्तार कार से ड्रिफ्टिंग और डोनट्स जैसे जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वाहन पर नियंत्रण खोने का खतरा साफ दिखाई देता है। स्टंट के दौरान न केवल यातायात नियमों की अनदेखी की गई, बल्कि अपनी और आसपास मौजूद लोगों की जान भी जोखिम में डाल दी गई।घटना ऐसे पर्यटन स्थल पर हुई, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचते हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।वीडियो वायरलहोने के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।यदि वायरल वीडियो की जांच में घटना सही पाई जाती है, तो संबंधित वाहन चालक और स्टंट करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

