बागेश्वर,12 जुलाई (आरएनएस )। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित पालड़ीछीना-जनौटीपालड़ी- करालापालड़ी-चनौली-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को 12वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत अपने संकल्प पर अडिग रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का लगातार मिल रहा सहयोग उनके हौसले को मजबूत कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।अनशन स्थल पर पूर्व प्रधान कराला पालड़ी एवं भूतपूर्व सैनिक आनरेरी नायब सूबेदार ठाकुर सिंह करायत, पूर्व प्रधान मोहन सिंह करायत, ग्राम प्रधान करासमाफी के प्रतिनिधि मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान पालड़ी बगड़ नंदन सिंह करायत, नंदन सिंह मेहता, केवलानंद जोशी, बालम जनौटी सहित अनेक ग्रामीणों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

