०विधायक अंबिका मरकाम ने किया लोकार्पण, बच्चों के बेहतर पोषण और शिक्षा पर दिया जोर
धमतरी,13 जुलाई (आरएनएस)। ग्राम पंचायत मोदे में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह विधायक अंबिका मरकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने नवीन भवन को क्षेत्र के बच्चों और माताओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कीसरपंच कलेन्द्री कश्यप ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, अयूब खान, मयंक ध्रुव, ग्राम समिति अध्यक्ष किशनलाल कश्यप, ग्राम समिति उपाध्यक्ष शाखा राम कश्यप, ग्राम पटेल श्याम कश्यप, उपसरपंच भूपेन्द्र कुमार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर आंगनबाड़ी भवनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण तथा महिला एवं बाल विकास को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नवीन भवन के शुरू होने से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा और गर्भवती महिलाओं व माताओं को भी आंगनबाड़ी की सेवाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भवन के समुचित उपयोग, बच्चों की शिक्षा एवं पोषण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

