०वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति और सेवा गणना समेत लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की उठाई मांग
नगरी (धमतरी),13 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड नगरी के प्रतिनिधिमंडल ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने शासन स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह भी किया।फेडरेशन ने बताया कि प्रदेशभर के सहायक एवं समग्र शिक्षक लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में विधायक अंबिका मरकाम को ज्ञापन सौंपते हुए उनसे मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के समक्ष शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके त्वरित समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया गया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से वेतन विसंगति का निराकरण एवं क्रमोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, टीईटी एवं विभागीय परीक्षा से संबंधित विसंगतियों का समाधान, पदोन्नति में वरिष्ठता का संरक्षण, विद्या समीक्षा केंद्र (ङ्कस््य) एप की तकनीकी समस्याओं का समाधान, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति तथा युक्तियुक्तकरण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान पाठक पद को यथावत रखने जैसी सात प्रमुख मांगें शामिल हैं।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विास जताया कि विधायक अंबिका मरकाम शिक्षकों की इन जायज मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनके शीघ्र निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करेंगी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के विकासखंड नगरी तथा जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

