0 महासमुंद-राजिम मार्ग पर मची सनसनी, हत्या या हादसा? सभी पहलुओं से जांच शुरू
राजिम, 14 जुलाई (आरएनएस)। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महासमुंद-राजिम मार्ग स्थित सरगी नाला में तैरते शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव काफी पुराना और सड़ी-गली हालत में होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। साथ ही हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हत्या के कारण हुई है या फिर किसी दुर्घटना अथवा अन्य वजह से। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

