० ,,,,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से 36 जिलों में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं
रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 36 जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया सहित अन्य जिलों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कहा है कि नई नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की गई है।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

