० ….प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी हुई नई जिम्मेदारियों की सूची
रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न संभागों के प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए नए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
घोषित सूची में रायपुर संभाग के लिए अकरम कुरैशी को प्रभारी तथा हमीद अहमद शाह को सहप्रभारी, दुर्ग संभाग के लिए यूनुस कुरैशी को प्रभारी एवं सैय्यद मकबूल अली को सहप्रभारी, बस्तर संभाग के लिए रजिया खान को प्रभारी एवं अबरार सिद्दीकी को सहप्रभारी, बिलासपुर संभाग के लिए शाहिद खान को प्रभारी एवं अमजद अली को सहप्रभारी तथा सरगुजा संभाग के लिए समाउद्दीन सिद्दीकी को प्रभारी एवं यासमीन खान को सहप्रभारी बनाया गया है।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

