० ,,,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति, आदेश जारी
रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर गठित की गई है। आदेश 14 जुलाई 2026 को जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार समिति में शंकर अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं रंजना साहू, डॉ. सनम जांगड़े, हरिनाथ खुंटे और संतोष दास को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन, समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगी।
भाजपा संगठन ने उम्मीद जताई है कि नवगठित समिति संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएगी तथा प्रदेशभर में पार्टी के कार्यक्रमों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

