डिंडौरी 14 जुलाई (आरएनएस)। जिले की जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चटुआ में 57 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य ने शुरू से ही विवाद का रूप ले लिया है। आरोप है कि जिस मार्ग पर पहले से डब्ल्यूबीएम (वॉटर बाउंड मैकडम) सड़क मौजूद है, उसी के ऊपर दोबारा ग्रेवल सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों और शिकायतकर्ता ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर डिंडौरी से की जा चुकी है, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत चटुआ से बिछिया तक लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर 57 लाख रुपये की लागत से ग्रेवल सड़क का निर्माण कराया जा रहा है,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

