ििवकासनगर,14 जुलाई (आरएनएस । नगर की अस्पताल रोड पर लगने वाला रोजाना का जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार में भी जाम के कारण दिनभर वाहन रेंगते हुए चले। विकासनगर में अस्पताल रोड नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इसी रास्ते से सरकारी अस्पताल, शिक्षा विभाग का ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों तक पहुंचा जाता है। बाजार का प्रमुख हिस्सा होने के कारण भी यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले आसपास की गलियों से होकर बाजार पहुंचना आसान था, लेकिन सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए कई गलियां खोद दिए जाने के कारण अधिकांश वाहन अब अस्पताल रोड से ही गुजर रहे हैं। वहीं, सड़क किनारे अतिक्रमण और सैय्यद रोड पर अवैध पार्किंग ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। व्यापारियों चंद्रेश कुमार चंपी, अमित यादव, खजान सिंह, भानु प्रताप चौहान, विजय पांचाल, राजू, पम्मी, विनोद पुन और दिनेश जायसवाल ने बताया कि बाजार आने वाले ग्राहक अपने वाहन अस्पताल रोड पर खड़े कर घंटों खरीदारी करते रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आए दिन लंबा जाम लग जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

