विकासनगर,14 जुलाई (आरएनएस । खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को बाड़वाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जयपाल शर्मा को खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए अपने सुझाव भी रखे। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चकराता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान ऊभरेऊ सुरेंद्र सिंह चौहान, दाताराम शर्मा, अतर सिंह चौहान, मनीष शर्मा, दिनेश चौहान, दान सिंह चौहान, जवाहर सिंह बिष्ट, चमन सिंह बिष्ट, केदार सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान और शूरवीर सिंह चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

