रायपुर, 15 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता एवं प्रथम दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती के अवसर पर 19 जुलाई 2026 (रविवार) को राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे जीई रोड स्थित नवीन मार्केट, फूल चौक के समीप स्थापित डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और उनके योगदान को याद करेंगे।
इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा निगम के जोन क्रमांक-4 के सहयोग से प्रतिमा स्थल के आसपास विशेष साफ-सफाई, पुष्प सज्जा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।
गौरतलब है कि डॉ. खूबचंद बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य की अवधारणा के प्रमुख प्रवर्तकों में गिना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, अस्मिता और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके सम्मान में प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

