महासमुंद,15 जुलाईं (आरएनएस) । जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने ग्राम गिरना (विक्रमनगर पारा) में छापेमार कार्रवाई कर 25 लीटर हाथ भ_ निर्मित महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिरना के नाला के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान हेमसागर बरिहा (37 वर्ष), पिता प्रताप बरिहा, निवासी गिरना विक्रमनगर पारा, थाना पिथौरा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 5-5 लीटर की पांच प्लास्टिक झिल्लियों में कुल 25 लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ?5,000 है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पिथौरा अपराध क्रमांक 180/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अभियान शुरू होने से अब तक 10,334.065 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ?28,28,209 है। इस दौरान 753 प्रकरणों में 851 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

