नई दिल्ली/नोएडा,15 जुलाई(आरएनएस)। नोएडा के ममूरा सेक्टर 66 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई है, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस आग में करीब 50 परिवार फंसे हुए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकला गया. जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल में शार्ट सर्किट होने के बाद आग लगी थी. आग नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ी, जिसके चलते लोग पीजी से बाहर नहीं निकाल पाए, लोगों को दूसरी बिल्डिंग से रेस्क्यू कर बाहर निकला गया है.
ज्वाइंट सीपी (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि नोएडा के ममूरा गांव (थाना फेज-3 क्षेत्र) में स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही फायर सर्विस ने तत्काल रेस्पॉन्ड किया और फायर टेंडर्स को मौके पर उतारकर ऑपरेशन शुरू कर दिया. बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने आधुनिक हाइड्रोलिक मशीनों का सहारा लिया, जिससे खिड़कियों और छतों के रास्ते लोगों को तेजी से बाहर निकाला गया.
ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, इस पूरी बिल्डिंग में लगभग 50 परिवार रह रहे थे. दमकल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिल्डिंग में फंसे सभी परिवारों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में किसी प्रकार की कोई पार्किंग नहीं थी, ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग गाडिय़ों की गई थी, जहां पर आग की शुरुआत हुई. हाइड्रोलिक मशीनों के माध्यम से लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया गया. फिलहाल आग पूरी तरीके से बुझा दी गई है, फायर कर्मियों द्वारा आग को कूल डाउन करने का काम किया जा रहा है.
पुलिस प्रशासन अब इस मामले में बिल्डिंग मालिक की लापरवाही और अवैध निर्माण को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रहा है. बता दें कि नोएडा का ममूरा अग्निकांड एक बार फिर आवासीय और कमर्शियल भवनों में बुनियादी सुरक्षा मानकों (स्नद्बह्म्द्ग स्ड्डद्घद्गह्ल4 हृशह्म्द्वह्य) की अनदेखी को उजागर करता है. बिना पार्किंग और बिना फायर एनओसी के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चल रहे पीजी और बहुमंजिला इमारतें लगातार बड़े हादसों को न्यौता दे रही हैं. हालांकि, नोएडा पुलिस और फायर ब्रिगेड के साहस और समय पर हाइड्रोलिक रेस्क्यू की वजह से एक बहुत बड़ी घटना टल गई.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

