0 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव से बिना शर्त माफी की मांग की, कहा- शहीदों और बस्तर के आदिवासियों का अपमान बर्दाश्त नहीं
बीजापुर, 15 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव पर दुर्दांत नक्सली कमांडर हिड़मा का महिमामंडन करने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस का नक्सल समर्थक चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों, नक्सली हिंसा के पीडि़त निर्दोष आदिवासियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान बताया।
जी. वेंकटेश्वर ने कहा कि हिड़मा झीरम घाटी हमले, ताड़मेटला और बीजापुर-सुकमा समेत कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। उसके कारण अनेक जवान और निर्दोष नागरिक शहीद हुए। ऐसे व्यक्ति की तुलना महान विभूतियों से करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर में विकास कार्यों को गति देने और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं की ओर से नक्सलियों के प्रति सहानुभूति दर्शाने वाले बयान उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व से स्पष्ट करने की मांग की कि क्या वह अपने विधायक के बयान से सहमत है। यदि नहीं, तो अब तक उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के लिए इस तरह का बयान उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। जी. वेंकटेश्वर ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो भाजपा इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक जोरदार ढंग से उठाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

