राजनांदगांव,15 जुलाईं (आरएनएस)। बसंतपुर थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को घटना के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ?1,800 नकदी, एक विवो मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह मोहारा बायपास स्थित शराब दुकान से लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने मोहारा तक लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी पर पहुंचने पर पहले से मौजूद उसके दो साथियों ने बाइक रुकवाई और तीनों ने धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी से ?1,800 नकद और विवो कंपनी का मोबाइल लूट लिया।
मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 324/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4), 311 एवं 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सघन पतासाजी के दौरान पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम पारेख (25), पुसउ कुमार साहू (26) और धीरज बारेकर (22), निवासी संजय नगर, लखोली, थाना कोतवाली, राजनांदगांव के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर ?1,800 नकद, विवो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू तथा मोटरसाइकिल क्रमांक 7482 बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी तथा आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चंद्रा, हीरामणी, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल एवं अतहर अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

