नईदिल्ली,16 जुलाई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 में उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। यह उनके युवा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी उम्दा गेंदबाजी के बावजूद जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/6 का स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।
अपनी तेज गति के लिए मशहूर नाहिद ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज तादिवानाशे मारुमानी (14) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।
उसके बाद बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने बेनेट को पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने पारी के 18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मिल्टन शुम्बा (11) और ताशिंगा मुसेकिवा (0) को पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने अपने 4 ओवर में 26 रन देते हुए ये 4 विकेट लिए।
नाहिद ने 2025 में यूएई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।
उन्होंने अब तक 4 मैचों में 18.85 की औसत और 10.15 की इकॉनमी रेट के साथ 7 विकेट लिए।
उन्होंने अपने युवा करियर में यूएई के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 विकेट चटकाया।
अपने टी-20 क्रिकेट के करियर में उन्होंने 38 मैचों में 41 विकेट लिए हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार 4 विकेट लिए हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

