नईदिल्ली,16 जुलाई। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के एलिमिनेटर मैच में शतक लगाया। वाशिंगटन फ्रीडम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 110 रन बनाए। यह उनके टी-20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक साबित हुआ। उनकी पारी की मदद से वाशिंगटन फ्रीडम ने नॉकआउट मैच में एमआई न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हराया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
जीत के लिए मिले 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
उन्होंने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
वह 48 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए।
इस बीच उन्होंने एंड्रिस गौस के साथ मिलकर 241 रन की साझेदारी की।
गौस 51 गेंदों में 10 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 132 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्मिथ ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में सबसे तेज शतक (गेंदों के लिहाज से) लगाया।
अपने करियर में उन्होंने 264 पारियों में 33.03 की औसत और 132.66 की स्ट्राइक रेट से 6,970 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 7 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 125 रन रहा है।
वह अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 600 चौके और 219 छक्के लगा चुके हैं।
ऑकलैंड में खेले गए मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266/9 का स्कोर बनाया।
निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा कीरोन पोलार्ड और क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतक लगाए।
जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बन गया है।
इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पीबीकेएस के नाम पर दर्ज है। आईपीएल 2026 में पीबीकेएस ने डीसी के खिलाफ जीत के लिए मिले 265 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।
गौस ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर का तीसरा शतक लगाया। वह 51 गेंदों में 132 रन बनाकर आउट हुए।
अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए।
उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गौस ने अब तक 134 मैच खेले हैं और इसकी 126 पारियों में उन्होंने 32.01 की औसत और 141.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,426 रन बनाए हैं।
००

