लंदन ,17 जुलाई ,। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। कार्डिफ में खेले गए मैच में उन्होंने 47 गेंदों पर 26 रन बनाए। उनके जल्दी आउट होने के बाद एक बार फिर उनके भविष्य और संभावित संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (क्चष्टष्टढ्ढ) या स्वयं रोहित शर्मा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा के फॉर्म और उन पर बढ़ते दबाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया।
कोटक ने कहा, रोहित शर्मा जैसे अनुभवी और बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं हो सकता। ऐसे खिलाड़ी इस तरह की चर्चाओं से प्रभावित नहीं होते। शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह संघर्ष कर रहे हैं। क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज अपनी लय हासिल करने में थोड़ा समय लेते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कार्डिफ की पिच पर दोहरा उछाल था, जिससे बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और इसका असर कई बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला।
इस बीच, पीटीआई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए चयन समिति ने रोहित शर्मा को भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इस संबंध में भी क्चष्टष्टढ्ढ की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऐसे में अब सभी की नजरें 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे पर होंगी। यह मुकाबला भारत के लिए सीरीज जीतने के साथ-साथ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के कारण भी खास माना जा रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

