कांकेर,17 जुलाईं (आरएनएस)। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर अवैध महुआ शराब और एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 से ग्राम कराठी की ओर अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पीएसआई फलित राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कराठी के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरतू राम जैन (58 वर्ष) निवासी संबलपुर कराठी, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो जरीकेन में 10 लीटर देशी महुआ शराब (अनुमानित कीमत 1,600 रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त बुलेट 350 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है।
बरामद सामग्री
10 लीटर देशी महुआ शराब (2 जरीकेन)
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ?1.50 लाख)
इस कार्रवाई में निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख, पीएसआई फलित राम, प्रधान आरक्षक विजय कटकवार, आरक्षक ओजस्वी मंडावी, सोमारु राम कुमेटी तथा सहायक महिला आरक्षक मीनाक्षी मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

