गेटमैन गिरफ्तार, परमानेंट वे इंस्पेक्टर सस्पेंड
मृतक के परिवारों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि
हादसे पर सख्त हुए सीएम शुभेंदु, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
जगदीश यादव
मुर्शिदाबाद/कोलकाता 17 जुलाई (आरएनएस)। मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में आज सुबह एक भीषण रेल हादसा में पांच लोगों की मौत की खबर है। कर्णसुबर्ण रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर स्कूल जा रही एक वैन को ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन स्कूली स्कूली ब’चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हदासे में कई अन्य ब’चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर के लिखे जाने तक मृतकों पहचान जेसिका यासमीन (09), फरहाना सुल्ताना (06) और जमशेद अली (65) के रूप में हुई है। वहीं मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने बताया कि मृतकों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस के अनुसार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई थी, जबकि दो ब’चों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन छोटे ब’चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वैन रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल ब’चों व लोगों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
मामले पर ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिबराम माझी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए रेलवे अधिकारियों की 10 सदस्यीय टीम घटनास्थल का दौरा कर चुकी है। हादसे के बाद आजीमगंज-कटवा रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन ट्रैक से क्षतिग्रस्त वाहन हटाए जाने के बाद सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं। पूर्व रेलवे द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि, हादसा में दो ब’चें और एक वयस्क सहित तीन (0&) लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व पांच लोग घायल हुए हैं। एजीएम, एडीआरएम हावड़ा और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने मृतक के परिवार के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पूर्व रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गलत तरीके से गेट खोलने वाले गेटमैन अनूप करमाकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित पीडब्लूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) कौशिक मल को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है। बहरहाल शुरुआती जांच से पता चला है कि रेल गेट को संभालने में रेलवे गेटमैन की गलती इस हादसे की वजह थी। यह जानकारी होने के बावजूद कि निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही थी, उसने रेल-गेट खुला रखा। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय निमता-कटवा लोकल ट्रेन आ रही थी। चश्मदीदों का दावा है कि ठीक उससे पहले, हावड़ा जाने वाली नवद्वीप एक्सप्रेस गुजरी थी और गोविंदपुर रेल गेट बंद नहीं किया गया था।मुर्शिदाबाद जिले में स्कूल वाहन और ट्रेन की टक्कर में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

