बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज!
नकुल कुमार मंडल
कोलकाता 16 जुलाई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में मचे घमासान के बीच एक और बहुत बड़ा और सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंगाल में मदन मित्रा की बगावत के ठीक बाद कोयल मलिक का यह कदम तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और तगड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। इस इस्तीफे के बाद से ही राज्य की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया है और उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें बेहद तेज हो गई हैं।सूत्रों के मुताबिक, कोयल मलिक ने अपना इस्तीफा राज्यसभा सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे की आधिकारिक वजह अब तक सामने नहीं आई है।
कोयल पार्टी से पद छोडऩे वाली वह चौथी सांसद हैं। कोयल से पहले भी 3 सांसद पार्टी की सांसदी को को छोड़ चुके हैं।
कोयल मलिक चार महीने पहले ही 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद बनी थीं। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की सीट पर राज्यसभा के लिए चुना था। इसी के बाद से उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा था। हालांकि चार महीने बाद ही उनके इस्तीफा देने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है और लोग इसके पीछे की वजहें तलाश रहे हैं। हालांकि इनसे पहले 3 अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी टीएमसी की सदस्यता छोड़ दी थी और वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब वे सभी राज्यसभा के उपचुनावों में उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। बहरहाल तृणमूल को मिले रहें बड़े झटकों ने यह साफ कर दिया है कि शुभेंदु अधिकारी सरकार के आने के बाद बंगाल में टीएमसी के किले में लगातार बड़ी दरारें आ रही हैं।
कोयल मलिक के इस्तीफे पर प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जो भी नेता बंगाल के विकास और राष्ट्रहित में काम करना चाहता है, उसका भाजपा में स्वागत है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

