Óअब्दुस शिद मंडलÓ पर वित्तीय महा-घोटाले का आरोप
कोलकाता/नई दिल्ली। भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्नब चटर्जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग व और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शिकायत सौंपी। सेल के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, राज्य युवा विंग अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, राज्य महासचिव वसीम अहमद, दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष एमबी महेश शामिल थे। अर्नब चटर्जी ने बताया कि, कोलसुर बागजोला लार्ज साइज़्ड कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में बड़े पैमाने पर वित्तीय भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के तहत अब्दुस शिद मंडल के खिलाफ उपरोक्त शिकायत दर्ज कराई। बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्नब चटर्जी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, लगाया कि बीजेएमसी पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक नेता अब्दुल्ला मारुफ को तृणमूल कांग्रेस के नेता और कोलसुर बागजोला लार्ज साइज़्ड कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी के चेयरमैन अब्दुस शिद मंडल द्वारा लगातार प्रताडि़त किया और धमकाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में बीजेएमसी के राज्य युवा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ग्रेवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि, सोसाइटी के चेयरमैन व तृणमूल नेता राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से और बीजेएमसी का समर्थन करने वाले अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहें हैं। ईडी के साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य डॉ. मनुवारी बेगम से भेंट कर हमलोगों ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने के साथ जांच व पीडि़त अब्दुल्ला मारूफ को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की।
बहरहाल आगामी संगठनात्मक हलचलों के बीच टीएमसी नेता के खिलाफ वित्तीय भ्रष्टाचार और अल्पसंख्यक उत्पीडऩ के मामले को सीधे केंद्रीय एजेंसियों (ईडी) और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग तक ले जाना यह साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर भारी घमासान देखने को मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

