दुर्ग,18 जुलाईं (आरएनएस)। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना स्टोर पारा में देर रात चाकूबाजी की घटना में 19 वर्षीय युवक आसिफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ढ्ढष्ट) में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। आसिफ खान घर से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान पुरैना स्टोर पारा में उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।परिजनों का आरोप है कि सूरज शर्मा नामक युवक ने आसिफ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

