विकासनगर,19 जुलाई (आरएनएस )। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18,210 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक पॉकेट डायरी, गत्ता और पेन बरामद किए गए हैं। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार देर रात को बाड़वाला स्थित आरामशीन क्षेत्र में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे यासीन, सूली, असगर अली और बल बहादुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 16,650 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।इसके साथ ही सहारनपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोप में शराफत अली निवासी मदीना बस्ती, विकासनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक पॉकेट डायरी, गत्ता, पेन तथा 1,560 रुपये नकद बरामद हुए। उसके खिलाफ भी धारा 13जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जज के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

