अंबिकापुर, 20 जुलाईं (आरएनएस)। सरगुजा जिले के उदयपुर वन क्षेत्र में हाथी के हमले में एक दंपती घायल हो गए। घटना उदयपुर इलाके के भालूमाड़ा क्षेत्र की है, जहां पति-पत्नी जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गए थे।
बताया जा रहा है कि जंगल में अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने पति पर हमला कर उसे पटक दिया, जबकि जान बचाकर भागने के दौरान पत्नी भी घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दंपती का अस्पताल में इलाज जारी है। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से जंगल में जाते समय सतर्क रहने और हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

