कोटद्वार,19 जुलाई (आरएनएस )।कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी की ओर से वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।दुर्गापुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सतपाल महाराज और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वयं एक सैनिक की बेटी हैं और बचपन से ही उन्होंने अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संस्कार प्राप्त किए हैं।समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल जीएस नेगी (रि.), भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, कर्नल जेपी ध्यानी (रि.), गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, इफ्को चेयरमैन उमेश त्रिपाठी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, विपिन कैंथोला, विकासदीप मित्तल मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

