रुड़की,20 जुलाई (आरएनएस )। नगर निगम की ओर से लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में सोमवार को महानगर कांग्रेस ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूजर चार्ज को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर यूजर चार्ज का फैसला वापस नहीं लिया गया तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

