विकासनगर,20 जुलाई (आरएनएस )। शिशमबाड़ा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले और समृद्धाश्रय ट्रस्ट के शिक्षा केंद्र में पढऩे वाले बच्चों को सोमवार को स्कूल बैग वितरित किए गए। ट्रस्ट की ओर से बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट की अध्यक्षा निर्मला ने बताया कि पूर्व में वितरित किए गए अधिकांश स्कूल बैग लगातार बारिश के कारण खराब हो गए थे। वहीं, शिक्षा केंद्र से नए बच्चों के जुडऩे के बाद उन्हें भी स्कूल बैग की आवश्यकता थी। इसी को देखते हुए बच्चों को नए बैग वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बच्चों को तिरपाल के टेंट के नीचे पढ़ाया जा रहा है।बारिश के दौरान बच्चों की किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग भीगकर खराब हो जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षा केंद्र में तत्काल टिन शेड की आवश्यकता है। ट्रस्ट पदाधिकारी अस्थायी टिन शेड के निर्माण और इसके लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुल्तान वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

