रायगढ़, 20 जुलाई (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस ने जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा स्थित ग्राम धसकामुड़ा में संचालित पांच जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके से 33 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 57,140 रुपये नकद, करीब 90 लाख रुपये मूल्य की 7 चारपहिया वाहन और 5 गैस लाइट जब्त की हैं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रायगढ़ से मंगाई गई बस क्रमांक सीजी 03 ए 5014 से धरमजयगढ़ न्यायालय भेजा, जहां उन्हें पेश कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

